Daily Horoscope
✕

कमजोर ग्राहकी से सोना फिसला, चांदी में मामूली बढ़त

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (16:58 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर सोने में मामूली तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी कमजोर रहने से गुरुवार को सोना हाजिर 70 रुपए फिसलकर 34 हजार रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चार दिन बाद सोने में गिरावट आई है। इन चार कारोबारी दिनों में यह 860 रुपए चमककर बुधवार को 34,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा था। वहीं चांदी पांच कारोबारी दिवसों में 1,400 रुपए की छलांग लगा चुकी है। गुरुवार को यह 20 रुपए की बढ़त के साथ 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


विदेशी बाजारों में बुधवार को आठ महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 1,323.34 डॉलर प्रति औंस को छूने वाला सोना हाजिर गुरुवार को 1.45 डॉलर की बढ़त में 1,320.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 10 डॉलर चढ़कर 1,325.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान में ब्याज दरों में वृद्धि के बारे में चुप्पी से यह संकेत मिलता है कि वह इसकी गति धीमी कर सकता है। इससे डॉलर पर दबाव रहा और पीली धातु की चमक बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 16.01 डॉलर प्रति औंस पर स्थर रही।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख