Hanuman Chalisa

Corona के साये में घर-घर दीपक जलाकर मनाई रामनवमी

डॉ. रमेश रावत
जयपुर। भगवान राम के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान में घर-घर दीपक जलाए गए। सुबह से ही हर घर में भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी...भजन सहित रामायण की चौपाइयों की गूंज रही। 
 
वहीं दूसरी और प्रदेशवासी हनुमान चालीसा पाठ करने में भी पीछे नहीं रहे। हर घर, गली एवं मोहल्ले में भक्तों ने अपने-अपने घरों, घर के बाहर एवं छतों पर दीपक जलाए, जिससे सहज ही दीपोत्स्व का अहसास हुआ। हालांकि कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते सभी ने रामनवमी का त्योहार घरों में ही मनाया। वहीं दूसरी ओर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा।
 
अष्टमी पर खुशहाली की कामना : इससे पहले घरों में अष्टमी की जोत लेकर पूजा-अर्चना कर मां शक्ति को याद किया और देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर हर घर में परिवार में ही बालक एवं बालिकाओं को बटुक एवं कन्याओं के रूप में भोजन कराकर दक्षिणा एवं उपहार आदि देने की भी परंपरा का निर्वहन भी किया गया।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

अगला लेख