Govardhan puja
✕

मोदी को नहीं मिलेगा विजय का आशीर्वाद

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:22 IST)
अयोध्या। अयोध्या में विवादित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब तक विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण नहीं कराएंगे, तब तक चुनाव में विजय का आशीर्वाद संतों द्वारा उन्हें नहीं मिल पाएगा।

 
आचार्य सत्येन्द्र दास ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें ताकि संत धर्माचार्यों द्वारा उन्हें विजय का आशीर्वाद मिल सके। इससे विधानसभा के चुनाव में उनका परचम लहराएगा। 
 
उन्होंने कहा कि मंदिर आंदोलन तो अब समाप्त हो गया है, क्योंकि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित था और अब भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में सत्ता मिल जाने के बाद से वे रामलला का मंदिर बनाने का तो नाम ही नहीं लेते और अब तो विकास की बात करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन विश्व हिन्दू परिषद भी मंदिर आंदोलन से काफी दूर चली गई है और वह भी केवल विकास की बात करती है। एक प्रश्न के जवाब में मुख्य पुजारी ने कहा कि अब रामलला स्वयं मंदिर का निर्माण कराएंगे, क्योंकि देश के समस्त राजनीतिक पार्टियों से निराशा ही हाथ लगा है। 
 
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है लेकिन वहां तभी फैसला होगा, जब लगातार इसकी सुनवाई होगी। (वार्ता)
Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स आगे, कहां किसने मारी बाजी?

देवास शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार, 5 जिलों में पुलिस का शिकंजा, ड्रग्स माफिया के लिए 2029 का टारगेट तय

देवास में टीआई को रौंदने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर व क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से भागने की कोशिश,पैर में लगी गोली

तारिक रहमान सरकार के लिए सिर दर्द बनता कपड़ा मजदूरों का आंदोलन

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, दो फीट गहरा गड्ढा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अगला लेख