Hanuman Chalisa

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा का वॉर रूम तैयार

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:12 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की पहली सूची आगामी 48 घंटों में जारी होने की उम्मीद के बीच धुआंधार प्रचार के लिए पार्टी ने 'चुनाव वॉर रूम' तैयार किया है। 


 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। इन क्षेत्रों में चुनाव के पहले और दूसरे चरणों में मतदान होगा। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नोटबंदी के अच्छे परिणामों को लोगों के सामने रखेगी। 
 
पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि उत्तरप्रदेश राज्य विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची इसी रविवार को जारी होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने 403 विधानसभा सीटों में से 250 प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। 
 
पहली सूची में पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 140 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आगामी 11 फरवरी और 15 फरवरी को 2 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए अधिसूचना आगामी 17 जनवरी को जारी की जाएगी। 
 
सूबे में भाजपा का अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के साथ आपसी तालमेल की उम्मीद है। अपना दल को 8 तथा एसबीएसी को 4 सीटों पर भाजपा समर्थन देगी।
 
उधर पार्टी ने लखनऊ में आधुनिकतम 'चुनाव वॉर रूम' तैयार किया है जिससे चुनाव प्रचार पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। चुनाव वॉर रूम में काम करने के लिए पार्टी ने 100 युवकों को लगाया है, जहां से सोशल नेटवर्क, रिसर्च, न्यूज मॉनिटरिंग तथा प्रेस ब्रीफिंग की भी निगरानी रखी जाएगी।
 
भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर वॉर, कानून व्यवस्था तथा समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की असफलता तथा केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में एक मेगा कार्यक्रम तैयार किया है। 
 
पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सकारात्मक सोच के साथ चुनाव प्रचार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा को प्रदेश में अगली सरकार बनाने लिए लोगों का समर्थन मिल रहा है।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले परिवर्तन यात्रा, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गत 2 जनवरी को लखनऊ में रैली का आयोजन किया था जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। (वार्ता)
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

राम मंदिर दान घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी बड़ी सुनवाई, CBI जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

अगला लेख