biodatamaker

राजौरी में एलओसी पर पाक गोलीबारी में एक और जवान शहीद

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (18:31 IST)
जम्मू। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी में सिपाही जसवीरसिंह शहीद हो गया। सीमा पर पाक की ओर से फायरिंग जारी है, जिसका भारतीय सेना की ओर से जवाब दिया जा रहा है। थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत शनिवार को राजौरी के दौरे पर आए थे।

इस दौरान जनरल ने अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया और जवानों ने पाक सेना को कड़ा जवाब देने का आदेश भी जारी किया। इस दौरे के ठीक एक दिन बाद ही पाक सेना ने नौशहरा सेक्टर के रुमलीधार क्षेत्र में स्नाइपर शॉट दाग कर सीमा पर तैनात जवान को शहीद हो दिया और दूसरी तरफ पाक सेना पुंछ के गुलपुर सेक्टर में लगातार गोलाबारी कर रही है।

जिसका भारतीय सेना द्वारा कड़ा जवाब दिया जा रहा है। रविवार की सुबह पाक सेना ने स्नाइपर शॉट दाग कर सीमा पर तैनात 19 पंजाब यूनिट के सिपाही जसवीरसिंह को शहीद कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें सीमा पार नुकसान भी हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पाक सेना रविवार सुबह से ही पुंछ के देगवार सेक्टर में गोलाबारी को जारी रखे हुए है।

पाक सेना भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाने के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाकर गोलाबारी कर रही है। भारतीय सेना द्वारा भी पाक सेना को लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद पाक सेना लगातार भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी कर रही है।

गोलाबारी की आड़ में पाक सेना ने अपने बंकरों में मौजूद दहशतगर्दों में से 4 से 5 आतंकियों के दल को सीमा पार करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से सतर्क भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर उसे विफल कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख आतंकियों ने जान बचाकर वापस भागने में ही भलाई समझी।

इस घटना के बावजूद पाक सेना ने गोलाबारी बंद करने की बजाय उसे जारी रखा हुआ है, जिसका भारत भी कड़ा जवाब दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। शनिवार को पाक सेना ने राजौरी के केरी सेक्टर में गोलाबारी की थी, जिसमें सेना के मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए थे। भारत ने भी उस कश्मीर में घुसकर पाकिस्तान के सैनिकों को ढेर कर दिया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख