sawan somwar

पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया माकूल जवाब

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (13:07 IST)
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब 9 बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।
 
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी। शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख