dharma sangrah

राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी ने उगला राज, RCA में भ्रष्‍टाचार पर खुलासा

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (13:25 IST)
Rajasthan News : राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने लाल डायरी का एक पेज पढ़कर सुनाया। डायरी में सीएम अशोक गहलोत के OSD सौभाग सिंह, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच राजस्थान क्रिकेट बोर्ड के चुनाव में लेन-देन का जिक्र है। 
 
गुढ़ा ने कहा कि विधानसभा में मुझसे डायरी छीनने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। मुझे निलंबित कर दिया गया। सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। लाल डायरी में भ्रष्टाचार के सबूत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि डायरी में आरसीए में भ्रष्टाचार का जिक्र है। उन्होंने कहा कि मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने लाल डायरी की जांच आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं समय-समय पर और भी खुलासे करता रहूंगा।
 
राजेंद्र गुढ़ा से जब सवाल किया गया कि 'लाल डायरी' किसकी है? तो उन्होंने कहा कि धमेंद्र राठौड़ का कहना है कि वो गांधी डायरी लिखते हैं। ये डायरी गांधी डायरी ही है। यदि किसी को शक हो तो धमेंद्र राठौड़ की हैंडराइटिंग से मिलान कर लो।
 
उन्होंने कहा कि सरकार मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मुझ पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं। माफी मांगने को कहा जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्रिकेट बोर्ड की कमान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत संभाल रहे हैं।  डायरी में आरसीए में भ्रष्टाचार का जिक्र है। 

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख