Daily Horoscope
✕

गर्मी के बीच राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने से 1 महिला की मौत

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (00:07 IST)
जयपुर। राजस्थान में गर्मी के प्रकोप के चलते राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले 1 से 2 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार की शाम को बूंदी जिले के गणेशपुरा गांव में खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित 10 अन्य झुलस गए।
 
थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि आज शाम को एक खेत जा रहे कुछ लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने से लाड कंवर (38) की मौत हो गई जबकि बच्चों एवं महिलाओं समेत 10 अन्य घायल हो गए।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक पूर्वी राजस्थान के सूरजगढ़ में 3 सेंटीमीटर, फतेहपुर में 2 सेंटीमीटर, रामगढ़ शेखातन 1 सेंटीमीटर, अलवर में 1 सेंटीमीटर, मलसीसर में 1 सेंटीमीटर, डीग में 1 सेंटीमीटर और पश्चिमी राजस्थान के रतनगढ में 3 सेंटीमीटर, सूजानगढ में 2 सेंटीमीटर, बाडमेर में 2 सेंटीमीटर, गिढा में 1 सेंटीमीटर, पोकरण में 1 सेंटीमीटर, राजगढ/सादुलपुर में 1 सेंटीमीटर, बाड़मेर तहसील में 1 सेंटीमीटर, बायतू में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि आज शाम 5.30 बजे तक कोटा में 0.4 मिलीमीटर, जयपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि कोटा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सैल्सियस, जयपुर में 39.5 डिग्री सैल्सियस, अजमेर में 38.5, जोधपुर में 38, बीकानेर में 37.8, जैसलमेर में 37.7, बाडमेर में 37.6, डबोक में 37.4, चूरू में 36, श्रीगंगानगर में 35.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सैल्सियस से लेकर 28 डिग्री सैल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के एक दो स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं/धूलभरी आंधी, मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख