dharma sangrah
✕

राजस्थान विधानसभा भवन में 'बुरी आत्माओं का साया'

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (22:17 IST)
जयपुर। गत छह महीने में दो विधायकों के निधन के बाद राजस्थान के विधायक यह मानने लगे हैं कि विधानसभा भवन में ‘बुरी आत्माओं का साया’ है और उन्होंने शुद्धि के लिए इमारत में हवन कराने की हिमायत की है। नागौर से भाजपा विधायक हबीबुर रहमान ने बताया कि उन्होंने कल मुख्यमंत्री से कहा है कि विधानसभा भवन में शुद्धि के लिए हवन कराया जाए।


उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन जिस भूमि पर बना है, वहां पहले श्मशान और कब्रिस्तान हुआ करते थे और ‘बुरी आत्माओं के प्रभाव’ से ऐसा हो रहा होगा। सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने भी सदस्यों के निधन से सदन के सदस्यों के असहज होने की बात स्वीकारी है। उन्हें भी ऐसा लगता है। गुर्जर ने सदन के परिसर में संवादाताओं से कहा कि कल सदन के सदस्यों के मन में प्रश्न उठ रहा था कि सदस्यों की मौत क्यों हो रही है।

उन्होंने अपने विचार और सुझाव दिए हैं। ऐसा कहा जाता है कि विधानसभा भवन श्मशान की जमीन पर बनाया गया है। कुछ नकारात्मक असर के चलते परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। गौरतलब है कि नाथद्वारा के विधायक कल्याण सिंह चौहान का कल उदयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था, जबकि भीलवाडा के मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी का पिछले वर्ष अगस्त में स्वाईन फ्लू के कारण निधन हो गया था।

दोनों विधायक सत्ताधारी पार्टी के सदस्य थे। देश के आधुनिक विधानसभा भवनों में एक राजस्थान विधानसभा भवन 16.96 एकड़ में बना है। इसका निर्माण 1994 में शुरू हुआ था और मार्च 2001 में भवन का निर्माण पूर्ण हो गया। लाल कोठी श्मशान गृह विधानसभा भवन के बगल में स्थित है, जिसके चलते लोगों में भ्रम है कि भवन में किसी प्रकार का वास्तु दोष हो सकता है।

विधानसभा भवन में 260 सदस्यों के बैठने की क्षमता है। इसी तरह की क्षमता वाला एक हाल पांचवी मंजिल पर है। इस भवन से पूर्व विधानसभा हवामहल के पास स्थित सवाई मान सिंह टाउन हाल में संचालित होता था। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख