Hanuman Chalisa
✕

Raja Raghuvanshi case : कोर्ट ने बढ़ाई सोनम और राज की न्यायिक हिरासत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई

Updated: रविवार, 3 अगस्त 2025 (00:39 IST)
Raja Raghuvanshi murder case : मेघालय की एक अदालत ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। एक लोक अभियोजक ने शनिवार को बताया कि अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई के बाद दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। अदालत ने 31 जुलाई को 3 अन्य आरोपियों- आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जून में सोनम को गिरफ्तार कर शिलांग लाया था। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।
 
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक लोक अभियोजक ने शनिवार को बताया कि अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई के बाद दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। अदालत ने 31 जुलाई को 3 अन्य आरोपियों- आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग', दिखेगी सोनम की बेवफाई की कहानी
रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। रघुवंशी 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। उनका सड़ा गला शव दो जून को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई में मिला था। पुलिस जांच से पता चला कि सोनम ने राज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और अपराध में मदद के लिए तीन अन्य लोगों को भी शामिल किया।
ALSO READ: राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया बड़ा अपडेट, शिलांग कोर्ट ने दी 2 आरोपियों को जमानत
मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जून में सोनम को गिरफ्तार कर शिलांग लाया था। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख