Hanuman Chalisa

राज ठाकरे बोले- बंद हो मस्जिदों के लाउडस्पीकर, वरना बजाएंगे हनुमान चालीसा

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (16:54 IST)
मुंबई। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की शनिवार को मांग की। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।
 
ठाकरे ने कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा।
 
मनसे के प्रमुख ने राकांपा प्रमुख शरद पवार की भी आलोचना की और उन पर समय-समय पर जाति का मुद्दा उठाने तथा समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया।
 
ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी कटाक्ष किया, जिनकी पार्टी शिवसेना 2019 में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे मंच पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने कभी सीट बंटवारे के फॉर्मूले का जिक्र नहीं किया। उद्धव ने इसे तभी उठाया जब उन्हें एहसास हुआ कि भाजपा उनकी मदद के बिना सरकार नहीं बना सकती।
 

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

Jharkhand Student Protest : रांची में उग्र हुए छात्र, तोड़े बैरिकेड्‍स, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, झड़प के साथ लाठीचार्ज

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

यूपी के गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपए लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

अगला लेख