Hanuman Chalisa

प्रेशर बम में विस्फोट, जवान शहीद

रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (10:57 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है।
 
 
बीजापुर के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को दूरभाष पर बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में तिम्मापुरम गांव के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से डीआरजी के सहायक आरक्षक सोनधर हेमला शहीद हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल पड़ोसी राज्य तेलंगाना के सीमावर्ती गांव तिम्मापुरम के जंगल में था, उसी दौरान जवान का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान हेमला शहीद हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने जवान के शव को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। (भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

अगला लेख