Daily Horoscope
✕

उत्तर प्रदेश में आफत की बारिश, 12 और लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (15:49 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान आफत बनी बारिश के कारण हुए हादसों में 12 और लोगों की मौत के साथ इस सप्ताह ऐसी घटनाओं में मरने वालों की तादाद बढ़कर 92 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण उपजे हालात से आम लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं।


आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सूबे के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए वर्षाजनित हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानपुर देहात में तीन, हाथरस में दो, चित्रकूट, औरैया, इलाहाबाद, उन्नाव, अमेठी, जौनपुर और फतेहपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, 12 और लोगों की मौत के साथ इस सप्ताह वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़कर 92 हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण उपजे हालात से आम लोगों को राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पिछले करीब चार दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते जगह-जगह उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराते हुए बचाव कार्य किए जाएं। कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न मुहैया कराते हुए उनके लिए पेयजल की भी व्यवस्था की जाए। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख