sundarkand
✕

ठाणे, पालघर में भारी बारिश, कुछ इलाकों में जलभराव

Updated: रविवार, 9 जून 2024 (11:33 IST)
Maharashtra rain : महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में रात भर भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। भारी बारिश की वजह से ठाणे शहर के कुछ इलाकों में पेड़ों के गिरने की खबरें हैं।
 
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान ठाणे शहर में 37.06 मिमी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण ठाणे के कुछ इलाकों में जलभराव हो गया।
 
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि शनिवार देर रात 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच अधिकतम 16.76 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि तड़के 3.30 से 4.30 बजे के बीच 10.93 मिमी बारिश हुई।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि पड़ोसी पालघर में भी भारी बारिश हुई।
 
मध्यप्रदेश में कैसा है मौसम : मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में बारिश का मौसम बना हुआ है। राज्य के मालवा क्षेत्र में बारिश बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर में अगले 2 दिन प्री मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विंध्य और बुंदेलखंड में कई स्थानों पर पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। बिजापुर, खजुराहो, टीकमगढ़, रीवा में लू की स्थिति बनी हुई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख