ramcharitmanas

राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, मानसून के सक्रिय रहने की संभावना

Updated: रविवार, 24 जुलाई 2022 (14:20 IST)
जयपुर। राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई।राज्‍य के सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भरतपुर, करौली, जोधपुर, नागौर, चुरू एवं जैसलमेर सहित तमात जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की गई।अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने और मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सवाई माधोपुर के ढील बांध में 176 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह तक 24 घंटे में राज्‍य के पाली के जैतारण में 11 सेंटीमीटर, अजमेर के श्रीनगर में नौ सेंटीमीटर, राजसमंद के भीम एवं बूंदी के हिंडोली में आठ आठ सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के भूंगड़ा तथा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में सात सात सेंटीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा, राज्‍य के सीकर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, भरतपुर, करौली, जोधपुर, नागौर, चुरू एवं जैसलमेर सहित तमाम जिलों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में कई दिन से बादल लगने का दौर जारी है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश भाग में अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने और मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।(भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख