dharma sangrah
Fri, 6 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rain, BMC, heavy rain, Mumbai, Maharashtra

मुंबई, कोंकण में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

Regional news
मुंबई। मुंबई और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मंगलवार को रूक-रूक कर भारी बारिश हुई, जिससे उपनगरीय ट्रेनों के देर से चलने और मुंबई की कुछ सड़कों पर यातायात बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बीईएसटी बसें सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि सेन्ट्रल, हॉर्बर और पश्चिमी खंडों पर उपनगरीय ट्रेनें 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं।
 
बीएमसी ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के कारण जलाशयों में पानी के स्तर में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि उन्होंने बताया कि पानी भंडारण संतोषजनक है लेकिन पर्याप्त नहीं है।
 
बीएमसी के उप नगर आयुक्त (सामान्य प्रशासन) सुधीर नाईक ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशय वार्षिक जरूरत के 55 प्रतिशत तक भर गए हैं। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद, आज सुबह उपनगरीय पवई में तुलसी झील का पानी उफनकर बाहर आ गया।
 
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कोंकण क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी मुंबई की अनुमान निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए हम इन इलाकों के मछुआरों के लिए परामर्श जारी करने पर विचार कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जीएसटी पर जेटली का बयान, जितनी जल्दी पारित हो, राज्यों को उतना ही फायदा