ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, पंजाब में जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा रेलवे

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (08:35 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रेन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी।

सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है।

साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिए अब पटरियां खाली हो चुकी हैं।मंत्रालय ने कहा, रेलवे आवश्यक रखरखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए कदम उठाएगा।

इससे पहले, केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों के लिए नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे। पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं, जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन शुरू किया था।(भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख