Hanuman Chalisa

कोरोना काल में क्या होगा संसद का शीतकालीन सत्र, ओम बिरला ने दिया यह जवाब...

Updated: रविवार, 22 नवंबर 2020 (08:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र पर भी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। जब इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला सरकार करेगी।

ALSO READ: चुनाव और त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही से Corona विस्फोट, इंदौर में रिकॉर्ड 546 नए मरीज
बिरला ने कहा कि शीतकालीन सत्र आयोजित करने और इसकी तारीखों के बारे फैसला सरकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आगामी सत्र आयोजित होगा तो कोरोना संबंधी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय में हमेशा संसद सत्र कराने की तैयारी रहती है। कोरोना महामारी के बीच इस बार शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा या नहीं इस पर फैसला संसदीय मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति (CCPA) करेगी। वह इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से बात करेगी उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

ALSO READ: राजस्थान के 8 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू, मास्क नहीं लगाने पर अब 500 रुपए जुर्माना
उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से ही सितंबर महीने में संसद का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से करीब 8 दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख