shradh paksha
✕

सागर हत्याकांड : रेलवे ने पहलवान सुशील कुमार को किया सस्पेंड

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (16:38 IST)
नई दिल्ली। सागर हत्याकांड में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रेलवे ने भी सुशील कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने मंगलवार को हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पहलवान सुशील कुमार को नौकरी से सस्पेंड करने की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा कि सुशील कुमार के खिलाफ अपराध की जांच चल रही है। ऐसे में उन्हें उत्तर रेलवे की नौकरी से निलंबित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 23 मई को गिरफ्तार किया था। सोमवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उनसे 4 घंटे तक पूछताछ की थी। 

सुशील कुमार उत्तर रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक है। वह 2015 से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली सरकार में हैं, जिसने उन्हें स्कूली स्तर पर खेलों के विकास के लिए छत्रसाल स्टेडियम में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के तौर पर तैनात किया था।
 
2020 में सुशील कुमार की प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाई गई थी। 2021 में भी उन्होंने सेवा विस्तार के लिए आवेदन दिया था। दिल्ली सरकार ने उनके अनुरोध को खारिज कर उन्हें फिर उत्तर रेलवे में भेज दिया।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख