शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. झारखंड में राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप होंगे राजद के स्टार प्रचारक
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (18:22 IST)

झारखंड में राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप होंगे राजद के स्टार प्रचारक

Jharkhand assembly elections | झारखंड में राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप होंगे राजद के स्टार प्रचारक
रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार में राजद विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, विधायक तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को स्टार प्रचारक बनाया है।

झारखंड राजद के अध्यक्ष अभय सिंह ने आज यहां पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए बताया कि झारखंड की सभी 81 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेताओं के साथ राजद की ओर से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव और श्रीमती मीसा भारती चुनाव प्रचार करेंगी।

सिंह ने बताया कि राजद के अन्य स्टार प्रचारकों में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, शरद यादव के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्रीमती कांति सिंह, भाई वीरेंद्र, रामचंद्र पूर्वे, रमई राम और उदय नारायण चौधरी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में झामुमो नीत महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल के तहत देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर और हुसैनाबाद सीटें राजद के खाते में गई हैं। इन 7 में से 5 सीटों पर राजद अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।