suvichar
✕

राष्‍ट्रगान के अपमान पर बिहार में बवाल, राबड़ी देवी बोलीं नीतीश कुमार की दिमागी हालत खराब

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्‍ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए राजद नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

Updated: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (11:53 IST)
Nitish Kumar News in hindi : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्‍ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए राजद नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। राजद नेता राबड़ी देवी ने दावा किया कि नीतीश की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्हें विधानसभा में माफी मांगनी चाहिए। ALSO READ: जब राष्ट्रगान की घोषणा पर मंच से उतरे नीतीश कुमार, जानिए क्‍या है मामला...
 
नीतीश कुमार की हरकत पर बिहार में सियासी पारा गरमा हुआ है। धरने पर बैठीं राज्य की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार बीमार हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बेटे निशांत कुमार को सत्ता सौंप दें। 
 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नीतीश कुमार का वीडियो शेयर किया था। इसमें वे जन गण मन के बीच नीतीश के हंसते हुए नजर आ रहे थे। तेजस्वी ने इस पर कहा कि कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है।
<

कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए मा॰ मुख्यमंत्री जी।

युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही है।

कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का!

PS: आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश… pic.twitter.com/rFDXcGxRdV

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025 >
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए बगल में खड़े अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ कहते और फिर हाथ जोड़कर मंच के सामने मौजूद लोगों को प्रणाम करते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रधान सचिव हाथ से इशारा कर नीतीश को राष्ट्रगान के दौरान चुप रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
 
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप- 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गए जाने की घोषणा के बीच अचानक मंच से उतर गए और प्रतिभागियों से मिलने के बाद शुरू हुए राष्ट्रगान में शामिल हुए। राष्ट्रगान के दौरान वे हंसते हुए भी दिखाई दिए। इस पर प्रमुख सचिव ने उन्हें इशारे से बताया कि राष्‍ट्रगान चल रहा है।
 
बिहार में पहली बार सेपक टकरा विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 20 से 25 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की गई है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख