biodatamaker

ट्रेन में टॉयलेट के पास बैठा था अजगर, वायरल हुआ वीडियो

Updated: शनिवार, 1 नवंबर 2025 (15:45 IST)
Python in train news in hindi : चेन्नई से हावड़ा जा रही हावड़ा मेल ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्लीपर कोच में टॉयलेट के पास यात्रियों ने 10 फीट लंबा अजगर देख लिया। वॉश बैसिन के पास अजगर को देखते ही यात्रियों की सांसें फूल गई। इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को तुरंत रोका गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अजगर अग्निशमन सिलेंडर के सहारे ट्रेन के गेट पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। डर के मारे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच को तुरंत खाली कराया गया।
<

चेन्नई से हावड़ा जा रही हावड़ा मेल ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्लीपर कोच में टॉयलेट के पास यात्रियों ने 10 फीट लंबा अजगर देख लिया। वॉश बैसिन के पास अजगर को देखते ही यात्रियों की सांसें फूल गई। खबर https://t.co/T73gA5U7fW#chennai #TRAIN #python #Trending pic.twitter.com/cnpH3kmsCA

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) November 1, 2025 >
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया। विशेषज्ञों ने उसे जाल और हुक की मदद से नियंत्रित किया और फिर जंगल में छोड़ दिया।

हालांकि यह पता नहीं चल सका कि ट्रेन में अजगर कैसे घुसा? बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः जंगल के इलाके से ट्रेन में घुस आया होगा। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट किया गया, जिससे सफर में थोड़ी देरी हुई।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख