ramcharitmanas

CM धामी का ‘SANTULAN’ मंत्र: समावेशी विकास से आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की योजना

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2026 (12:01 IST)
Uttarakhand News in Hindi : उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को SANTULAN को उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र बताया। गौरतलब है कि सीएम धामी ने 9 मार्च को राज्य का 1.11 करोड़ का बजट पेश किया था।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र 'SANTULAN' है। इस विचार के केंद्र में ऐसा विकास मॉडल है जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं स्थानीय संसाधनों और सामर्थ्य को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नई सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीक के साथ विकास को नई गति देने का प्रयास भी इसी दृष्टि का हिस्सा है।
<

उत्तराखण्ड के समग्र विकास का मूल मंत्र “SANTULAN” है। इस विचार के केंद्र में ऐसा विकास मॉडल है जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प शामिल है। समावेशी विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं… pic.twitter.com/5WponQVzOI

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 11, 2026 >
धामी ने पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए SANTULAN का मतलब भी बताया। इसमें s का मतलब समावेशी विकास, A आत्मनिर्भर, N नई सोच, T तीव्र विकास, U उन्नत गांव और शहर, L लोकसहभागिता, A आर्थिक शक्ति और N से आशय न्यायपूर्ण व्यवस्था है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख