dharma sangrah
✕

पंजाब बजट 2020-21 : कृषि मजदूरों का ऋण माफ, कर्मचारियों को मिलेगा 6% महंगाई भत्ता

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (15:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य विधानसभा में शुक्रवार को 2020-21 के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
ALSO READ: बजट : ओडिशा सरकार ने डिजिटल तरीका अपनाकर 700 पेड़ बचाए
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बजट पेश करते हुए कृषि मजदूरों का ऋण माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए 520 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। बजट में शिक्षा के लिए 13,092 करोड़ रुपए और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए 4,675 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया।
 
बादल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए इस साल मार्च से 6 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 6ठे वेतन आयोग के सुझावों को 2020-21 में लागू करेगी।
 
उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री पर लिए जाने वाले मंडी शुल्क की दर फलों एवं सब्जियों के लिए 4 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया जाएगा। मंत्री ने भूमि उपयोग में बदलाव पर लगने वाले शुल्क को 2 साल के लिए समाप्त करने की भी घोषणा की।
 
बादल ने कहा कि 2020-21 में राज्य की राजस्व प्राप्तियां 88,004 करोड़ रुपए और व्यय 95,716 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 2020-21 में राजस्व घाटा 7,712 करोड़ रुपए और राजकोषीय घाटा 18,828 करोड़ रुपए रह सकता है।
 
बादल ने कहा कि सामने उपस्थित कठिन चुनौतियों के बाद भी हमने 2017-18 और 2018-19 में राजकोषीय घाटा क्रमश: 2.61 प्रतिशत और 3.08 प्रतिशत पर लाने में सफलता प्राप्त की जबकि इनके लिए बजट लक्ष्य क्रमश: 4.96 प्रतिशत और 3.81 प्रतिशत था।
 
उन्होंने राज्य का कर्ज 2019-20 के संशोधित अनुमान 2,28,906 करोड़ रुपए से बढ़कर 2020-21 में 2,48,236 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने का अनुमान व्यक्त किया। राज्य सरकार ने बजट में गुरुदासपुर और बालाचौर में 2 कृषि महाविद्यालय स्थापित करने का भी प्रस्ताव किया।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख