sundarkand

पुलवामा जिले के निजी स्कूल में विस्फोट, 12 छात्र घायल

Updated: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 (16:14 IST)
श्रीनगर। दहशतगर्दों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले काकपोरा में एक निजी स्कूल में विस्फोट करके अफरातफरी मचा दी। यह विस्फोट तब हुआ जब स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। विस्फोट में 12 बच्चों के घायल होने की सूचना मिली है।
 
 
बुधवार को पुलवामा जिले के काकपोरा के नारबल इलाके में निजी स्कूल स्कूल फलई-ए-मिलत के अंदर रहस्यमय तरीके से विस्फोट हुआ, जिसमें 10वीं कक्षा के 12  छात्र घायल हो गए हैं। 
निजी स्कूल में शिक्षक जावेद अहमद ने बताया कि मैं बच्चों को पढ़ा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। हालांकि मुझे नहीं पता कि इस धमाके में कुल कितने छात्रों को चोटें आई हैं। घायल स्कूली बच्चों को उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्वीकार किया है कि निजी स्कूल फलई-ए-मिलत में क्लास रूम के अंदर विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 12 छात्रों को चोटें लगी हैं और सभी घायल छात्रों की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। चित्र सौजन्य : एएनआई 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख