Hanuman Chalisa
✕

चित्तौड़गढ़ में वृद्ध के कंकाल से सनसनी, 6 माह से था लापता

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (16:19 IST)
चित्तौडगढ़। राजस्थान में चित्तौडग़ढ़ जिलें के शम्भूपुरा थाना क्षेत्र में छह माह पूर्व लापता हुए एक वृद्ध का आज कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।
 
थानाधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम भाटिया का खेड़ा स्थित जंगल में मानव की हड्डियां पड़ी होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। घटनास्थल पर मिले जूतों एवं कपड़ों से उक्त अवशेष गांव के ही निवासी किशनलाल भील (60) के होने की संभावना है जो गत वर्ष 18 अगस्त से लापता था और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा रखी थी। किशनलाल के भाई ने मिले साक्ष्य से अवशेष किशन के ही होने की पुष्टि की है। 
ALSO READ: एमसीडी स्कूल के टैंक में मानव कंकाल मिलने से सनसनी
पुलिस ने घटनास्थल की फोरेंसिक टीम से जांच करवाई है और अवशेषों की गहन जांच के लिए उदयपुर भेजा है। वहीं उसके परिजनों के डीएनए सेंपल से भी अवशेषों के डीएनए से मिलान करवाने के बाद ही अधिकारिक तौर पर शिनाख्त होगी। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में अकाल मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख