Daily Horoscope
✕

Pulwama attack : सोशल मीडिया पर भारत विरोधी वीडियो डालना महंगा पड़ा, 3 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (17:54 IST)
हैदराबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद सोशल मीडिया पर देश विरोधी और पाकिस्तान समर्थक वीडियो डालने के आरोप में तेलंगाना के निजामाबाद जिले में सोमवार को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
जिन 3 लोगों पर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप है उनमें 2 उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं जबकि एक तेलंगाना से है। एक जांच अधिकारी ने फोन पर बताया कि वीडियो में तीनों को डांस करते देखा जा रहा है और पीछे से भारत विरोधी एवं पाकिस्तान समर्थक नारों की आवाज आ रही है। वीडियो देखने के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस से इस बाबत शिकायत की।
 
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 153-ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख