sundarkand

पुलवामा आतंकवादी हमले का सरगना त्राल का इलेक्ट्रिशियन निकला

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (20:44 IST)
श्रीनगर। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मुदस्सिर अहमद उर्फ 'मोहम्मद भाई' की पहचान पुलवामा हमले के सरगना के रूप में हुई है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
अभी तक के साक्ष्यों को जोड़ते हुए सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि 23 वर्षीय खान इलेक्ट्रिशियन है और पुलवामा जिले से स्नातक की डिग्री हासिल की है। उसने आतंकवादी हमले के लिए वाहनों और विस्फोटकों का प्रबंध किया।

त्राल के मीर मोहल्ले का निवासी खान 2017 में जैश-ए-मोहम्मद में 'ओवरग्राउंड वर्कर' के रूप में शामिल हुआ था। बाद में उसे नूर मोहम्मद तांत्रे उर्फ 'नूर त्राली' ने जेईएम में पूरी तरह शामिल कर लिया। समझा जाता है कि तांत्रे ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी संगठन के पुनरुत्थान में मदद की।
 
दिसंबर 2017 में तांत्रे के मारे जाने के बाद खान 14 जनवरी 2018 को अपने घर से लापता हो गया और तब से सक्रिय है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार लगातार खान के संपर्क में था। डार ने ही 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले से विस्फोटकों से लदे वाहन को टकरा दिया था।
 
स्नातक करने के बाद खान ने आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन का एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया था। उसके पिता मजदूर हैं और वह भाइयों में सबसे बड़ा है। समझा जाता है कि खान फरवरी 2018 में सुंजवान में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले में भी शामिल था जिसमें 6 जवान शहीद हो गए थे और एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी।
 
लेथपोरा में सीआरपीएफ के शिविर पर जनवरी 2018 में हुए हमले में भी उसकी भूमिका सामने आई जिसमें सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 27 फरवरी को खान के आवास पर छापेमारी की थी।

पुलवामा आतंकवादी हमले में मारुति ईको वैन का इस्तेमाल किया गया था और जैश-ए-मोहम्मद के एक अन्य आतंकवादी ने हमले के महज 10 दिन पहले इसे खरीदा था। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख