biodatamaker
✕

किशन भरवाड हत्या मामला : हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हत्यारों के एनकाउंटर की मांग

Updated: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (17:41 IST)
गुजरात में अहमदाबाद जिले के धंधुका गांव में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू युवक किशन भरवाड की हत्या का मामला उग्र होता जा रहा है। राजकोट में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विभिन्‍न नारों के साथ हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की।

खबरों के अनुसार, 25 जनवरी को 2 बाइक सवार शार्प शूटरों ने किशन शिवाभाई बोणिया (भरवाड) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद से ही अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में चौधरी, भरवाड और ठाकोर समाज के लोग किशन के पोस्टर पर लिखे 'किशन हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' जैसे नारों के साथ हत्यारों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। इस बीच भीड़ के उग्र के हो जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में अहमदाबाद के एक मौलवी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में मारे गए किशनभाई बोणिया (भरवाड) ने 6 जनवरी को सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट की थी। इसको लेकर धंधुका मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय थाने में फरियाद दी गई थी।

गौरतलब है कि गुजरात के एक छोटे से गांव धंधुका में रहने वाले किशन भरवाड की हत्या की पूरी योजना अहमदाबाद में ही हुई थी। इसमें मुंबई स्थित कमर नाम के एक मौलाना के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख