ganesh chaturthi
✕

छात्रा की मौत पर कानपुर में बवाल, दरोगा गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (08:46 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में बीसीए में पढ़ने वाली छात्रा एश्वर्या की मौत के मामले में दबाव बनाने वाले दरोगा व एचओडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी छात्र पर एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पकड़े गए दरोगा, एचओडी व एक आरोपी छात्र को जेल भेज दिया गया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि दरोगा अजय मिश्रा व एचओडी ममता तिवारी के साथ आरोपी छात्र अनिकेत दीक्षित पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच सहित प्रकरण की जांच पुलिस उपाधीक्षक कर्नलगंज मनोज गुप्ता को सौंपी गई है। जांच के आधार पर दोषियों पर धारा बढ़ाई जाएगी। वहीं फरार अनिकेत पांडेय पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया।
 
गौरतलब है कि आदर्श नगर में रहने वाले दन्त चिकित्सक दिनेश चन्द्र शर्मा की बेटी एश्वर्या ने दो दिन पूर्व छेड़छाड़ के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में आरोपी छात्रों पर कार्यवाही न करते हुए चौकी इंचार्ज अजय मिश्रा व एचओडी ममता तिवारी ने छात्रा पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई।
 
परिजनों के मुताबिक मानसिक रूप से दरोगा व एचओडी द्वारा बेटी को शिकायत वापस लेने के लिए प्रताड़ित किया गया। यही नहीं बदनामी व अन्य तरीके से भविष्य खराब करने की भी बात कही गई। जिससे छात्रा पूरी तरह से टूट गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर जैसा कदम उठा लिया।
 
इस मामले में शासन व डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए एडीजी व आईजी को बुधवार तलब कर लिया।छात्रा के फांसी प्रकरण के शासन स्तर पर तूल पकड़ते ही जनपद पुलिस हरकत में आई और मृतक छात्रा के परिजनों की तहरीर पर दोषी दरोगा व एचओडी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च : विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मामले की लीपापोती करने वाले जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को फांसी देने की मांग की। इसके साथ ही कैंडिल मार्च निकाल छात्रा की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख