sundarkand

जनसुराज पार्टी का लक्ष्य गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना : प्रशांत किशोर

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2025 (23:59 IST)
Prashant Kishor News : जनसुराज पार्टी (जेएसपी) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुस्लिम समुदाय में अपनी पैठ बनाने के लिए शनिवार को कहा कि उनके संगठन का लक्ष्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। किशोर ने पटना के हज भवन में जन सुराज बेदारी कारवां अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा, हाल ही में बीपीएससी आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है क्योंकि गांधी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है। किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को निशाना बना रही है।
ALSO READ: प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद तोड़ा अनशन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिलाया जूस
उन्होंने कहा, हाल ही में बीपीएससी आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। लेकिन अब हमने तय किया है कि जन सुराज हर उस युवा को इंसाफ दिलाएगा जिसे प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।
 
किशोर ने कहा कि केवल गांधी की विचारधारा ही मुस्लिम समाज को सुरक्षा प्रदान कर सकती है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा, मैं आप लोगों को आश्वस्त कर रहा हूं कि अगर प्रशासन किसी मुस्लिम व्यक्ति को गलत तरीके से गिरफ्तार करता है या हिरासत में रखता है, तो जन सुराज उनके साथ न्याय के लिए लड़ेगा।
ALSO READ: प्रशांत किशोर को बिना शर्त मिली जमानत, बेल बॉन्ड भरने से किया था इनकार
किशोर ने कहा कि हमारे बेदारी कारवां अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करना और पूरे राज्य में जन सुराज का संदेश फैलाना है। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बीच इसे रद्द करने की मांग को लेकर उम्मीदवारों के एक समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है।
 
हालांकि सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया और पटना के एक केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुए 12,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराई गई जिसका प्रदर्शनकारी यह दलील देते हुए विरोध कर रहे हैं कि उन्हें समान अवसर से वंचित किया जा रहा है। बीपीएससी की इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का किशोर ने समर्थन किया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख