Hanuman Chalisa
✕

Bihar: प्रशांत किशोर ने तरारी विस उपचुनाव के लिए पूर्व उप सेना प्रमुख को बनाया उम्मीदवार

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (15:59 IST)
पटना। प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी ने बुधवार को बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिंह (General S.K. Singh) को उम्मीदवार बनाकर चुनावी राजनीति में अपना पहला कदम रखा। सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान किशोर और उनकी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती ने की।ALSO READ: बिहार की राजनीति में पोस्टर से मचा बवाल, जनसुराज की पार्टी के निशाने पर लालू का परिवार
 
बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं। राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने किशोर ने खुलासा किया कि पार्टी अगले महीने होने वाले 3 अन्य सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम कुछ ही दिनों में घोषित कर देगी।ALSO READ: बिहार में अपने लिए कितनी जगह बना सकेंगे प्रशांत किशोर
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि दिवंगत एस.के. सिन्हा के अलावा बिहार से सेना के एकमात्र उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सिंह की उम्मीदवारी तरारी के लिए गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि भोजपुर जिले में आने वाली इस सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता इसलिए पड़ी, क्योंकि यहां से विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' ('इंडिया') में शामिल भाकपा (माले) के विधायक सुदामा प्रसाद लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख