Hanuman Chalisa

प्रशांत किशोर ने 14 दिनों बाद तोड़ा अनशन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पिलाया जूस

Updated: गुरुवार, 16 जनवरी 2025 (22:30 IST)
Prashant Kishor News : जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अपना ‘आमरण अनशन’ 14 दिनों बाद बुधवार को समाप्त कर दिया। किशोर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फलों का रस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार किशोर (47) ने हालांकि यह भी कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों को लेकर राज्य सरकार के ‘अधिनायकवादी’ रवैए के खिलाफ उनका ‘सत्याग्रह’ जारी रहेगा। परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। किशोर ने पटना स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा करने से पहले गंगा नदी में डुबकी लगाई और पूजा की।

किशोर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फलों का रस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। पार्टी ने पटना में गंगा नदी के किनारे एलसीटी घाट पर अपना कैंप कार्यालय बनाया है। किशोर ने कहा, 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70वीं सीसीई परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाले मामले की आज (बृहस्पतिवार) पटना उच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है।
ALSO READ: प्रशांत किशोर को बिना शर्त मिली जमानत, बेल बॉन्ड भरने से किया था इनकार
उन्होंने कहा, यह महज संयोग है कि मैं अपना आमरण अनशन समाप्त कर रहा हूं और आज ही पटना उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों को पटना उच्च न्यायालय से न्याय मिलेगा। अगर उन्हें उच्च न्यायालय से न्याय नहीं मिला तो हम उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, कैश गिनती, सुरक्षा व पास के लिए सख्त दिशानिर्देश

ओडिशा में परीक्षा के दौरान व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ PG मेडिकल का पेपर, यूनिवर्सिटी ने दिए आंतरिक जांच के आदेश

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की पीड़ा, दिव्यांगों और महिलाओं को मिला खास तोहफा

'प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद', जयराम रमेश का मोदी पर हमला, बोले- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

अगला लेख