Hanuman Chalisa
✕

निगम के नोटिस के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाई ने गिरवाया अवैध इमारत का हिस्सा

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (20:59 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के नोटिस के बाद अपना अवैध निर्माण खुद ही तोड़ लिया।


रबरी कालोनी स्थित अपनी दुकान के पास अवैध निर्माण करने को लेकर निगम ने प्रह्लाद को तीन नोटिस जारी किए थे। अंतिम बार 17 जून को एक नोटिस जारी किया गया था। जिस समय निगम ने यह नोटिस जारी किया था, उस समय प्रह्लाद छत्तीसगढ़ में थे।
 
निगम उपायुक्त के मुताबिक मोदी को तीन नोटिस दिए गए थे और अवैध निर्माण को गिराने की तैयारी भी की जा रही थी, लेकिन निगम के अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही मोदी ने अवैध निर्माण को खुद ही गिरवा दिया। 
 
मोदी ने कहा कि नगर निगम से तीन नोटिस मिलने के बाद मैंने खुद ही पहली मंजिल के निर्माण कार्य को तोड़ने का काम किया क्योंकि नगर निगम का दावा था कि यह अवैध है। मोदी कहा कि प्रभाव शुल्क चुकाने के बाद अवैध निर्माण को नियमित कर दिया था। 
 
लेकिन इसके बाद 2015 में मैंने महसूस किया कि यह निर्माण कार्य किसी भी वक्त गिर सकता है क्योंकि यह जर्जर हो चुका था। इसके बाद मैंने एमसी के एस्टेट डिपार्टमेंट को पत्र लिखकर अधिकारियों से मुआयना करने को कहा था। एएमसी की तरफ से कोई नहीं आया, तब जाकर मैंने अवैध निर्माण को तुड़वा दिया।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख