sundarkand

पोकलेन के आगे के हिस्से में बैठा बच्चा, ड्राइवर ने इंजन चालू कर ऊपर उठा दिया

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (09:19 IST)
सांकेतिक फोटो

पुणे। पुणे में आठ साल के लड़के की जान पर उस वक्त बन आई जब वह एक पोकलेन मशीन के आगे के हिस्से में बैठा था और ड्राइवर ने इंजन चालू कर दिया तथा उसे ऊपर उठा दिया।

घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसमें मशीन के आगे के हिस्से में बैठा लड़का उस समय ऊपर लटक गया जब ड्राइवर ने मशीन का इंजन चालू कर दिया। सार्थक लिम्बोने के पिता को घटना के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर आई घटना की वीडियो देखी। वीडियो में लड़का डरा हुआ दिख रहा है जबकि पीछे कुछ बच्चे हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सार्थक के पिता संजय ने कहा, 'मैंने उससे घटना के बारे में पूछा। शुरुआत में वह डर गया लेकिन बाद में उसने मुझे घटना के बारे में बताया।' संजय ने बताया कि घटना गणेश पेठ इलाके में एक नाले के समीप रविवार को हुई जहां गाद निकालने का काम चल रहा था।

संजय ने फारसखाना पुलिस थाने के तहत आने वाली गणेश पेठ पुलिस चौकी में पोकलेन ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जब फारसखाना पुलिस थाने के अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख