suvichar
✕

जहरीली चाय पीने से चार लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2018 (17:04 IST)
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के बहरीनपुर गांव में कथित जहरीली चाय पीने से शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के बहरीनपुर गांव निवासी शंकर व्यास के घर से आज सुबह अचेतावस्था में ग्रामीणों ने पांच लोगों को निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने दो लोगों को आरंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान में एक अन्य की मौत हो गई। एक अन्य की हालत अबभी चिंताजनक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 
सूत्रों ने बताया कि मृतकों में चंदन, रेखा देवी, संजीत कुमार और चांदनी कुमारी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के सदस्यों ने सुबह में चाय पी थी जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ गई। 
 
वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख