Bhai Dooj
✕

एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई, लेकिन सदमा भारत में बैठे कुछ लोगों को लगा है : पीएम मोदी

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (22:57 IST)
धार (मध्यप्रदेश)। पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हालिया हमले के सबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं को 'महामिलावटी' करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी मुल्क के 'पोस्टर बॉय' बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं।
 
मोदी ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की यहां आयोजित ‘विजय संकल्प रैली’ में कहा कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पाकिस्तान में हुई, लेकिन सदमा भारत में बैठे कुछ लोगों को लगा है। पिछले एक हफ्ते से विपक्ष के नेताओं के चेहरे ऐसे दिखाई दे रहे हैं, मानो इन पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा हो।
 
उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत भर में महामिलावट करने वाले ये लोग अब अंतरराष्ट्रीय महामिलावट करने में लगे हैं। वे अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर महामिलावट कर रहे हैं। 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां भारत में ये लोग (विपक्षी नेता) मोदी को गाली देते हैं और वहां पाकिस्तान में इनके लिए तालियां बजती हैं। इन दिनों वहां के अखबारों की हेडलाइनें इनके बयानों से भरी पड़ी हैं और वहां के टीवी चैनलों पर इनके ही चेहरे दिखाई पड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक तरह से देखें, तो भारत के ये महामिलावटी लोग पाकिस्तान के पोस्टर बॉय बन गए हैं। जब हमारी एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई और वह दुनिया में अलग-थलग पड़ गया, तो इस पड़ोसी मुल्क की इज्जत बचाने को ये महामिलावटी लोग ही आगे आ गए। 
 
इनमें से कोई व्यक्ति हमारी एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने लगा, तो कोई इस हमले में मारे आतंकियों की संख्या पूछने लगा। और तो और, ये लोग मोदी से अपनी नफरत के कारण पाकिस्तान को ही शांति का दूत बताने लगे।
 
मोदी ने कहा कि आज जब तमाम देशप्रेमी लोग आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए एकजुट हो रहे हैं, तब ये लोग (विपक्षी नेता) जनता को भ्रमित कर हमारी इस लड़ाई को कमजोर करना चाहते हैं।
 
आज जब (पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के मामले में) हमारी वायुसेना के पराक्रम का लोहा पूरा विश्व मान रहा है, तब ये लोग हमारी वायुसेना से ही इस कार्रवाई के सबूत मांगकर वायुसेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
 
उन्होंने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले विपक्षी नेताओं पर हमले जारी रखते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत के पक्ष को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने आतंकियों को चेताते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमले का जवाब भारतीय वायुसेना ने आतंकियों के घर में घुसकर दिया है। आतंकियों और उनके सरपरस्तों को डंके की चोट पर बता दिया गया है कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो उनका क्या हश्र होगा।
 
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसकी पिछली सरकारों ने सेना को आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की छूट नहीं दी।
 
उन्होंने कहा कि देश पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली जिस पार्टी (कांग्रेस) के नेताओं ने हमारी पराक्रमी सेना के जवानों के हाथ बांध कर रखे, आज उसी पार्टी के नेता हमारी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर हमारे वीर सैनिकों के सामर्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। 
 
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार आतंकियों और उनके स्लीपर सेलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन पिछली सरकार हर आतंकी हमले के बाद या तो चुप बैठ जाती थी या आतंकियों के पक्ष में आंसू बहाने लगती थी।
 
दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत सरकार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हालिया हमले के सबूत विश्व समुदाय के सामने उसी तरह पेश करने चाहिए, जिस तरह अमेरिका ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन के खात्मे के अभियान के प्रमाण प्रस्तुत किए थे।
 
मोदी ने दिग्विजय की ओर सीधा इशारा करते हुए कहा कि आज सुबह ही इन महाशय ने पुलवामा आतंकी हमले को महज हादसा बताया है। उन्हें (दिग्विजय) तो दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा-बिन-लादेन भी शांति दूत लगता था। यह मानसिकता इनकी रगों में है। यह नामदार परिवार (गांधी-नेहरू परिवार) के वे ही खास सिपहसालार हैं, जिन्हें आतंक को बढ़ावा देने वाले भी शांति दूत नजर आने लगे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के बाटला हाउस में जब आतंकियों का एनकाउंटर हुआ था, तो ऐसे ही एक और राज दरबारी ने दुनिया को बताया था कि रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले लोगों के आंसू एक आतंकी की मौत पर थम नहीं रहे हैं। आतंकवाद के प्रति इस तरह के नरम रवैए वाली कांग्रेस से आतंकवादियों के खात्मे की उम्मीद नहीं की जा सकती। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख