biodatamaker
✕

7 घरों की दीवारों, तहखानों, अलमारियों और लॉकरों से 257 करोड़ कैश और सोने की बरसात

Updated: सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (14:37 IST)
कानपुर। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से खजाना मिलने का सिलसिला जारी है। पीयूष के कानपुर स्थित घर से 180 करोड़ कैश बरामद होने के बाद उनके कन्नौज स्थित निवास से करोड़ों की नकदी, 125 किलो सोना और अरबों की संपत्ति के दस्तावेज डीजीजीआई ने बरामद किए हैं।

पूछताछ में पीयूष कैश और सम्पत्ति का ब्योरा नहीं दे पाए हैं, कर चोरी के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर इत्र कारोबारी को थाना काकादेव लाया गया है, लोगों की नजरों से बचने के लिए पीयूष थाने में कम्बल ओढ़कर लेट गया गया है। कुछ देर में डीजीजीआई पीयूष को सीएमएम कोर्ट में करेगी पेश करेंगी।
अब तक पीयूष के 7 घरों की दीवारों, तहखानों, अलमारियों और लॉकरों से 257 करोड़ कैश और सोने की बरसात हुई है। कानपुर में चार, कन्नौज में 7, मुम्बई में 2, दिल्ली में एक और दुबई में दो प्रापर्टी पीयूष जैन की होने की चर्चा जोरों पर है।

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के अधिकारियों के मुताबिक पीयूष जैन को सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान इत्र कारोबारी के आवास में एक तहखाना मिला है और एक फ्लैट में 300 से अधिक चाबियां मिली हैं। हालांकि इस पर डीजीजीआई की तरफ से अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख