Hanuman Chalisa
✕

गर्दन काटकर हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (15:15 IST)
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-7 के पास मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक अज्ञात व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने शव की पहचान मिटाने के लिए पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
 
 
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-7 के पास एक खाली पड़े प्लॉट में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या की गई है। शव की पहचान मिटाने के लिए भारी पत्थर से उसके चेहरे को कुचला गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस को शक है कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। इस बीच कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख