Hanuman Chalisa
✕

Nirbhaya Case: चारों आरोपियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद को मिले 60 हजार रुपए

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (08:06 IST)
मेरठ। शुक्रवार सुबह निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में चारों आ‍रोपियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई। 
 
इन आरोपियों को मेरठ के रहने वाले पवन जल्लाद ने फांसी पर लटकाया। पवन जल्लाद को प्रति फांसी 15 हजार रुपए के हिसाब से 60 हजार रुपए दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति को फांसी पर लटकाए जाने की फीस 15 हजार रुपए है।
ALSO READ: Nirbhaya Justice : निर्भया को मिला इंसाफ, मां आशादेवी ने दिखाया विक्ट्री साइन,कही बड़ी बात
डेथ वॉरंट के अनुसार 20 मार्च को सुबह निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी देने की तारीख तय की गई थी। इनको फांसी देने के लिए पवन जल्लाद पहले भी दो बार तिहाड़ जेल पहुंचा था, लेकिन ये शातिर अपराधी कानूनी दांव-पेंच आजमाकर अपनी फांसी की सजा आगे बढ़वाते रहे थे और जल्लाद को वापस लौटना पड़ा था।
 
पवन जल्लाद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान से प्रभावित है और इससे बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। अब बेटियों के साथ अत्याचार होने पर तत्काल सुनवाई होने लगी है और समाज में भी जागरूकता आई है। बेटियों को बचाए जाने पर ही समाज सुरक्षित रहेगा।
 
निर्भया की मां आशादेवी ने कहा कि यह मामला काफी लंबा खिंच गया था, लेकिन देर से ही सही, मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख