Daily Horoscope

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर पटना में बवाल, भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लाठी और पत्थर

Updated: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (13:09 IST)
Bihar news in hindi : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिहार में बवाल मच गया। राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठियां और पत्थर चले। इसमें कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।
 
भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हम लोग तो शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन ये लोग 2005 का जो गुंडागर्दी वाला बिहार था आज उसी बिहार को लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 2005 का बिहार बनाना चाहते हैं लेकिन ये NDA का बिहार है।
 
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा। हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चलाए जा रहे हैं। हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।
 
 
दरभंगा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन : दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी और यादव के पुतले फूंके। दरभंगा में एक कांग्रेस नेता ने माफी मांगी, लेकिन कहा कि अपशब्द उनकी अनुपस्थिति में कहे गए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो दरभंगा के बाहरी इलाके में उनके द्वारा स्थापित एक मंच का था।
 
क्या बोले सीएम नीतीश कुमार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहे गए कथित अपशब्दों की शुक्रवार को निंदा की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंचों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख