ramcharitmanas
✕

रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी पादरियों ने अदालत में किया सरेंडर

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (17:44 IST)
तिरुवनंतपुरम। यौन शोषण के आरोपों में घिरे मलंकारा ऑर्थोडोक्स सीरियन चर्च के 2 अन्य पादरियों ने भी सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। फादर अब्राहम वर्गीस उर्फ सोनी ने तिरुवल्ला की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया जबकि फादर जैजे जॉर्ज ने कोल्लम में अपराध शाखा कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। उच्चतम न्यायालय ने इन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम जमानत देने से इंकार कर सोमवार को तक आत्मसमर्पण करने को कहा था।
 
 
न्यायाधीश एके सिकरी और अशोक भूषण की एक पीठ ने कहा था कि आत्मसमर्पण के बाद दोनों पादरी चाहें तो नियमित जमानत ले सकते हैं। केरल उच्च न्यायालय ने 11 जुलाई को इनकी याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद दोनों ने अंतरिम जमानत हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।
 
मामले में आरोपी अन्य 2 पादरियों फादर जॉन मैथ्यू और जॉनसन वी. मैथ्यू पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं और उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत भी मिल चुकी है। मलंकारा ऑर्थोडोक्स सीरियन चर्च के चार पादरियों पर आरोप है कि उन्होंने 34 वर्षीय एक महिला के कबूलनामे (कन्फेशन) की आड़ में उसका यौन शोषण किया।
 
पीड़िता के पति ने उनपर महिला को ब्लैकमेल करने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान के आधार पर केरल पुलिस की अपराध शाखा ने 2 जुलाई को मामला दर्ज किया था। (भाषा)

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख