ganesh chaturthi
✕

मप्र में पन्ना की खदान में मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा, साथी भी हो गए मालामाल

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (00:43 IST)
पन्ना (मप्र)। 'ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है', यह कहावत मध्यप्रदेश में हीरे की खदानों की लिए मशहूर पन्ना जिले में एक मजदूर के साथ पूरी तरह चरितार्थ हो गई, जब वह अचानक अपने साथियों के साथ अमीर बन गया। मंगलवार को इस मजदूर को खदान से 42.59 कैरट का एक बहूमूल्य हीरा हाथ लगा।


पन्ना में मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा : इस इलाके में यह अब तक का पाया गया दूसरा सबसे बड़ा और कीमती हीरा है। अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले यहां वर्ष 1961 में 44.55 कैरट का सबसे बड़ा और कीमती हीरा मिला था।
 
एक माह पहले ही खदान ली थी पट्‍टे पर : पन्ना हीरा कार्यालय के मूल्य निर्धारक अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में कृष्णा कल्याणपुर गांव के पास खदान मजदूर मोतीलाल प्रजापति ने अपने 4 भागीदारों के साथ एक माह पहले ही एक हीरा खदान को पट्टे पर लिया था।
 
कार्यालय में जमा कराया कीमती हीरा :  हीरा मिलने के बाद मोतीलाल और उसके साथी हीरा अधिकारी के कार्यालय आए और यह कीमती हीरा जमा करा दिया। 42.59 कैरट के इस हीरे की कीमत का मूल्यांकन अभी किया जाना है।
 
नीलामी के बाद मिलेगी धनराशि : उन्होंने बताया कि मोतीलाल को मिले इस हीरे की अगली जनवरी में नीलामी की जाएगी और इसमें मिलने वाली धनराशि से सरकार की रॉयल्टी तथा जीएसटी काटकर शेष रकम मोतीलाल को दी जाएगी। 
 
परिवार और बच्चों के भविष्य का उद्धार : प्रजापति ने कहा कि उसके और परिवार के लिए यह एक खुशी का अवसर है। इससे मिलने वाली राशि परिवार और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि नीलामी के बाद मिलने वाली राशि उसके सभी भागीदारों में बराबर विभाजित की जाएगी।
 
हीरे की कीमत 1.5 से 2.5 करोड़ रुपए के बीच : एक स्थानीय हीरा मूल्यांकनकर्ता ने बताया कि मंगलवार को मिले इस हीरे की कीमत 1.5 करोड़ रुपए से 2.5 करोड़ रुपए के बीच होने का अनुमान है। इस वर्ष 14 सितम्बर को एक किसान को यहां सरखोहा गांव में खेत में हल चलाते समय 12.58 कैरट का हीरा मिला था, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 30 लाख रुपए था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख