Hanuman Chalisa
✕

खालिदा जिया का बायां हाथ हुआ लकवाग्रस्त, सरकार पर लगाया देखभाल न करने का आरोप

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (00:22 IST)
ढाका। भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिया जिया के डॉक्टर ने कहा है कि लगवाग्रस्त होने के बाद श्रीमती जिया अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं।


श्रीमती ज़िया (73) के अस्वस्थ होने पर उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एक अनाथालय से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद फरवरी में पांच साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई।

पूर्व राष्ट्रपति ज़िया-उर-रहमान की विधवा को फरवरी में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल भेजा गया था और ढाका सेंट्रल जेल में एक विशेष कमरे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन पर मुकदमा चलाया गया था। उनके समर्थकों का कहना है कि राजनीति से प्रेरित होकर उन पर यह आरोप लगाए गए हैं।

बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक डॉक्टर डॉ. अब्दुल जलील चौधरी ने सोमवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों से श्रीमती जिया का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। वे लंबे समय से गठिया से पीड़ित हैं। उनका बायां हाथ टेड़ा हो गया है और वे अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं।

उन्होंने कहा, उनका बायां कंधा जाम हो गया है। श्रीमती जिया इसके अलावा गर्दन, पीठ दर्द और मधुमेह से भी पीड़ित हैं। वर्ष 1991-1996 और 2001-2006 तक प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया के वकील ने तर्क दिया था कि वर्तमान सरकार जेल में उनकी विशेष देखभाल को नजरअंदाज कर उनकी जान को जोखिम में डाल रही थी। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख