गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में 2 सेक्टरों में की गोलाबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (10:27 IST)

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में 2 सेक्टरों में की गोलाबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब

Pakistani Army | पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में 2 सेक्टरों में की गोलाबारी, भारत ने दिया माकूल जवाब
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे 2 सेक्टरों के पास अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब पौने 7 बजे बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बालाकोटा और मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। पाकिस्तानी सेना इस महीने 24 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन कर चुकी है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस घटना में सेना का 1 जवान शहीद हो गया था और 1 अधिकारी सहित 2 अन्य घायल हो गए थे। वहीं 2 सितंबर को राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में 1 जेसीओ मारा गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राज्यसभा में उठी मांग, एशियाटिक शेरों को रेडियो कॉलर लगाना करें बंद