dipawali
✕

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (15:13 IST)
जम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के समीप नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि पाकिस्तान ने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकी पर मोर्टार दागे और छोटे एवं स्वचालित हथियार से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। ताजा रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी।
 
इस बीच जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए नियंत्रण रेखा के पास के 6 स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले 2 अगस्त को राजौरी जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम 5 नागरिक मारे गए थे। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख