Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान ने पुंछ जिले में एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, मोर्टार दागे

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (23:14 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि दोपहर लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर मानकोट सेक्टर में सीमा पार से मोर्टार के जरिए गोले दागने के साथ-साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार गोलाबारी में भारत की तरफ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अंतिम समाचार मिलने तक गोलाबारी जारी थी।
 
गत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी शिविर पर हवाई हमला किया था जिसके बाद से सीमा पर संघर्ष की घटनाएं देखी जा रही हैं। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख