suvichar

उमर पर वक्त का सितम, कभी जन्मदिन का बड़ा जश्न होता था, अब सिर्फ 6 लोग

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (19:29 IST)
जम्मू। अपने जन्मदिन का हमेशा भव्य जश्न मनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस बार अपनी जन्मदिन पार्टी में मात्र 6 लोगों की उपस्थिति से ही संतुष्ट होना पड़ा है, क्योंकि वे कैद में हैं और इस बार के जन्मदिन की खास बात यह थी कि उन्होंने जीवन के 50 बसंत पूरे कर लिए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से ही दोनों बाप-बेटे नजरबंद हैं। पिता फारूक अब्दुल्ला को उनके घर में ही जेल बनाकर नजरबंद किया गया है।

हर साल परिवारवालों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने वाले उमर अब्दुल्ला ने इस बार नजरबंदी में महज 6 लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला से मिलने के लिए केवल 6 लोगों को इजाजत मिल पाई। यहां तक कि उनसे कुछ दूर पर नजरबंद पिता फारूक अब्दुल्ला भी उनसे नहीं मिल पाए।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से ही दोनों बाप-बेटे नजरबंद हैं। पिता फारूक अब्दुल्ला को उनके घर में ही जेल बनाकर नजरबंद किया गया है। वहीं उनसे कुछ दूर पर स्थित श्रीनगर के एक गेस्ट हाउस को जेल बनाकर बेटे उमर अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है।

जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला की छोटी बहन साफिया ने बताया कि मेरे पिता (फारूक अब्दुल्ला) अपने बेटे को जन्मदिन की मुबारकबाद भी नहीं दे पा रहे थे। इसे लेकर वे सुबह से ही बहुत दुखी थे। अगर आज वो बाहर होते तो भैया को सबसे पहले वही बधाई देते। 10 मार्च को देर शाम करीब 6 बजे उमर अब्दुल्ला की मां, बहन, 2 चचेरे भाई और 2 अन्य रिश्तेदार जन्मदिन का केक लेकर जेल पहुंचे थे।

साफिया ने बताया कि उमर के कुछ दोस्तों ने भी उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया था। यह सच है कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 10 मार्च, 1970 को ब्रिटेन के मोली अब्दुल्ला, यूनाइटेड किंग्‍डम के रोशफोर्ड, एसेक्स में हुआ था। वे शेख अब्दुल्ला के पोते हैं, जिन्हें शेर-ए-कश्मीर के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल और फिर हिमाचल प्रदेश के सनावर के लारेंस स्कूल से की। उसके बाद वे अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए स्कॉटलैंड चले गए। उन्होंने स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक किया। इसके बाद उसी विश्वविद्यालय से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई भी पूरी की।

उमर अब्दुल्ला ने 1994 में पायल नाथ से शादी की। इन्हें 2 बेटे जमीर और जहीर हुए। हालांकि बाद में इस कपल का रिश्ता टूट गया। उमर अब्दुल्ला ने 2011 में घोषणा की कि वे और उनकी पत्नी अलग हो गए हैं। उमर अब्दुल्ला राजनीतिक दल नेशनल कॉन्‍फ्रेंस में शामिल होकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चले।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-JSSC उम्मीदवारों को बड़ी राहत

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SIT की क्लीन चिट के बाद चंपत राय का बड़ा धमाका, नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा, जारी किया 9 पन्नों का सनसनीखेज बयान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख