Daily Horoscope
✕

दक्षिण भारत में ओक्खी चक्रवात का कहर, 9 की मौत और 200 लापता

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (17:42 IST)
चेन्नई। दक्षिण भारत में ओक्खी चक्रवात के कहर से जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। इसके चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु और केरल में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इंडिया टुडे की खबर अनुसार केरल में कोच्चि से रवाना 250 नावें और उसमें सवार 200 लोग लापता हैं।
 
इस तूफान से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 मछुवारे लापता हैं। वहीं, केरल में इससे चार लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, नौसेना और तटरक्षक बल ने त्रिवेंद्रम में समुद्र में फंसे 59 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है।
 
ओक्खी चक्रवात केरल की सीमा से अरब सागर की ओर बढ़ गया है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग मुताबिक यह अगले 12 घंटे में और अधिक गंभीर हो सकता है। इसके अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप से गुजरने का अनुमान है। इससे यहां पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 16 पुनर्वास केंद्र बनाए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। दूसरी ओर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी में खामियां होने की बात कही है। इसके साथ उन्होंने हैदराबाद से राज्य को सही समय पर चेतावनी नहीं भेज जाने का भी आरोप भी लगाया है।
 
इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। वहीं, गृह मंत्रालय ने बताया है कि प्रभावित इलाकों के लिए एनडीआरएफ टीमें भेज दी गई हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। (एजेंसी)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख