biodatamaker

कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना 150 रुपए गिरा

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (17:35 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में नरमी के रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग कमजोर पड़ने से स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 150 रुपए गिरकर 30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी 125 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलो रह गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर मजबूत होने से सर्राफा मांग प्रभावित हुई और इससे वैश्विक बाजार में कमजोरी का रुख बन गया। इससे कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में गुरुवार के कारोबार में सोना 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,274.60 डॉलर प्रति औंस रहा। मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में पर्याप्त गिरावट से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।
 
दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150-150 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,250 रुपए और 30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसमें 120 रुपए की गिरावट आई थी, हालांकि गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति 8 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
 
सोने में आई गिरावट के अनुरूप ही चांदी तैयार भी 125 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 210 रुपए की गिरावट के साथ 37,710 रुपए प्रति किलो रह गई। चांदी सिक्का बिकवाली के दबाव में 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ये नियम, LPG से लेकर विदेश यात्रा तक जानें क्या बदलेगा

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

अगला लेख